{"_id":"68360b92a7e9ad692304850b","slug":"five-injured-in-separate-accidents-kitchha-news-c-242-1-shld1013-125224-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अलग-अलग हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अलग-अलग हादसों में पांच घायल
Wed, 28 May 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 28 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। अलग-अलग स्थानों पर हुई दो बाइक दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। चारों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह हल्द्वानी रोड पर गोकुल नगर के पास बाइक और स्कूल बस में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां से घायल राम कुमार निवासी सिसैया बरखेड़ा पीलीभीत और तेजबहादुर ग्राम सिसैया बरखेड़ा जिला पीलीभीत को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी रेफर किया गया। दोनों हल्द्वानी से पीलीभीत की तरफ जा रहे थे।
दूसरी घटना में सिरौली से आदित्य चौक की ओर जा रहे शेरगड़ बरेली निवासी असलम और सिरौली निवासी आरिफ की टक्कर एक अन्य बाइक से बाईपास पर बने कट के निकट हो गई। हादसे में असलम और आरिफ घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल असलम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस बीच दोनों को देखने आ रही बंडिया निवासी मिस्कीन एक ऑटो से टकराकर घायल हो गईं।