फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five hours of torrential rain turned fields into ponds

Nainital News: पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से खेत बने तालाब

Mon, 12 May 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 12 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five hours of torrential rain turned fields into ponds
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट क्षेत्र में रविवार को पांच घंटे तक हुई तेज बारिश से लोगों को मानसून की बारिश की याद आ गई। किसानों के खेत तालाब में तब्दील हो गए। बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली। साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। वहीं खैरना बाजार में दुकानों में बारिश का पानी घुसने से दुकानदार परेशान रहे।
विज्ञापन

बेतालघाट के जजुला, बारगल, खैरना, गरजोली, धनियाकोट, सिल्टोना, गजार, व्यासी, नौणा, खैरना, गरमपानी बाजार में पांच घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से झूलापुल-गरमपानी के पास थुवा की पहाड़ी से सड़क किनारे पत्थर गिरते रहे। गनीमत रही की वाहन चालकों और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बारिश से खेतों में लगी आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, बीन की फसलों के साथ फलों को भी नमी मिली है। इधर रामगढ़, नथुवाखान, भीमताल, भवाली, धारी क्षेत्र में भी रविवार की दोपहर और शाम के समय बारिश हुई।
विज्ञापन




नैनीताल में सुबह धूप, दोपहर बाद छाए बादल
नैनीताल। बीते दिवस नगर में बारिश और ओलावृष्टि के बाद रविवार सुबह धूप खिली थी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद बादल छाने लगे। इस दौरान बारिश की संभावनाएं बनी हुई थी। कुछ देर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिनों सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब कम होने लगा है जिससे मौसम ठीक होने के आसार हैं। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, हल्द्वानी में बढ़ने लगी तपिश
हल्द्वानी। रविवार को भी मौसम गर्म रहा। सुबह तेज धूप रही और दिन में तपिश ज्यादा होने पर सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम रही। हल्द्वानी का अधिकतम 37.4 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम 18.5 और 11 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed