फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five girls of MBBS first year Kovid positive

एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पांच छात्राएं कोविड पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Five girls of MBBS first year Kovid positive
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पांच छात्राएं कोविड पॉजिटिव आई हैं। अग्रिम आदेशों तक उनकी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पॉजिटिव आईं छात्र-छात्राओं के कोविड के टीके दोनों डोज लग चुकी है। पांचों को बीसी जोशी कोविड अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 125 छात्र-छात्राएं हैं। छात्र-छात्राएं एक महीने पहले की पढ़ाई के लिए बाहर से आए हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सभी का सैंपल भेजा गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही छात्रावास में दाखिला दिया गया था। जानकारी के अनुसार अनुसार शनिवार और रविवार को लगभग 20 से 25 छात्र-छात्राएं नैनीताल घूमने गए थे। लौटकर आने के बाद कुछ में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। परेशानी बढ़ने पर मंगलवार को पांच छात्राओं की एंटीजन रैपिड किट से कोविड की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संपर्क में आए 40 अन्य की भी एंटीजन रैपिड किट से जांच कराई गई हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने अग्रिम आदेशों तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने कक्षा और हॉस्टल को सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। डॉ. तितियाल ने बताया कि प्रथम वर्ष के सभी 125 छात्र-छात्राओं के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाएगा। पांचों छात्राओं के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि पॉजिटिव छात्राओं में किसी में नया डेल्टा प्लस वेरिएंट तो नहीं है। बुधवार की शाम या बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। मेस में कार्यरत कर्मियों की भी कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन के लिए छात्रावास सील
हल्द्वानी। पांच छात्राओं के कोविड पॉजिटिव आने के बाद लड़के और लड़कियों के छात्रावास को सील कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राओं को हिदायत दी गई है कि छात्रावास के बाहर नहीं आएंगे।

सावधानी बरतें, कोरोना अभी गया नहीं है
हल्द्वानी। कोेरोना के प्रति लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। सब कुछ खुलने लगा है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग न तो मास्क लगा रहे हैं न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। जरा सी लापरवाही से कोरोना फिर चपेट में ले सकता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाने के बाद भी पांचों छात्राएं संक्रमित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed