{"_id":"6973cf9c82330fa47507fcbb","slug":"first-responder-program-organized-for-drivers-haldwani-news-c-8-hld1031-709855-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चालकों के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चालकों के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम आयोजित
Sat, 24 Jan 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवर को भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड पर वाहन चालकों के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम आयोजित किया। इसमें टैक्सी चालकों को परिवहन, यातायात पुलिस, एसडीआरएफ व फायर विभाग के कर्मियों ने प्रशिक्षित किया। एसडीआरएफ ने दुर्घटना स्थल से घायल को ले जाने का तरीका बताया। प्राथमिक उपचार किए जाने का तरीका भी बताया। नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाने को कहा जिससे घायलों को बचाए जा सके।
कार्यक्रम में निजी संस्था के चिकित्सकों ने चालकों के नेत्र का परीक्षण किया। इस दौरान आरटीओ प्रशासन डॉ. गुरदेव सिंह, आरटीओ प्रवर्तन अरविंद कुमार पांडेय, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एआरटीओ जितेन्द्र सिंगवान व टीआई महेश चंद्र ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के नियमों से अवगत कराया। चालकों को फर्स्ट एड बॉक्स भी बांटे गए। यहां पवन कुमार, गिरीश कांडपाल, अनिल कार्की, देवेंद्र बिष्ट, मनोज भट्ट, महेश पांडे आदि मौजूद रहे। उधर आरटीओ प्रवर्तन अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश पर बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।