{"_id":"698ce26712bbbf15040dcc65","slug":"firoz-of-rampur-who-robbed-mangalsutras-from-three-women-arrested-haldwani-news-c-337-1-hld1039-130065-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तीन महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाला रामपुर का फिरोज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तीन महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाला रामपुर का फिरोज गिरफ्तार
Thu, 12 Feb 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी और रामनगर में तीन महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने की घटनाओं को अंजाम देने वाले रामपुर के शातिर बदमाश फिरोज गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी जंगल की ओर भाग गया। आरोपी ने बताया कि वह फिर से घटना को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहा था। पकड़े गए बदमाश के पूर्व में हुए पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली भी लगी है। उसके कब्जे से लूटे गए दो मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं।
एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने आठ दिन के भीतर महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए थे। उनकी धरपकड़ के लिए सीओ सिटी अमित कुमार सैनी और मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस को बदमाशों के बाइक पर सवार होकर कालाढूंगी की ओर से शहर आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने कालाढूंगी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया और मंगलसूत्र लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले फिरोज गांधी निवासी पदमपुर गांव मिलक खाना स्वार रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी कूदकर भाखड़ा के जंगल में भाग गया। पूछताछ में फिरोज ने बताया कि वह और उसका साथी मुखानी थाना क्षेत्र के साथ ही रामनगर के पीरुमद्वारा क्षेत्र में महिलाओं का मंगलसूत्र झपटकर भाग गए थे।खुलासे के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल व सीओ सिटी अमित कुमार सैनी भी मौजूद रहे।