{"_id":"601c67cf8ebc3ed285261f4c","slug":"firing-training-of-ncc-cadets-started-haldwani-news-hld413611037","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों का फायरिंग प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों का फायरिंग प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। यूके 78 वाहिनी एनसीसी हल्द्वानी की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के 40 स्कूल-कॉलेजों के कैडेटों का वार्षिक फायरिंग प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को रानीबाग में शुरू हुआ। इसमें 2900 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। यह फायरिंग प्रशिक्षण 11 फरवरी तक चलेगा।
एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर रविंद्र गुरूंग के निर्देशानुसार यूके 78 वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक नेतृत्व मेें बृहस्पतिवार को सुबह एनसीसी कैडेट्स का वार्षिक फायरिंग प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। कमान अधिकारी कौशिक ने बताया कि यह फायरिंग प्रशिक्षण हर वर्ष एनसीसी कैडेटों को दिया जाता है जिसमें से इस बटालियन से जोनल शूटिंग चैंपियनशिप, नेशनल शूटिंग एवं थल सैनिक कैंप दिल्ली के लिए एनसीसी कैडेटों का चयन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इससे एनसीसी कैडेटों में देशभक्ति की भावना व राष्ट्र के लिए सेवाभाव पैदा होता है इसके साथ ही एनसीसी कैडेटों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल नंदा बल्लभ, एएनओ विनय जोशी, केयर टेकर रेखा जोशी, सूबेदार मेजर गिरीश चंदोला, एएनओ बीबी जोशी एवं सूबेदार पदम बहादुर आदि मौजूद रहे।