फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire in the forest of Khurpatal

खुर्पाताल के जंगल में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fire in the forest of Khurpatal
खुरपाताल के जंगल में लगी आग। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र खुर्पाताल के जंगल में सोमवार को भीषण आग लग गई। वन विभाग और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खुर्पाताल में वेल्डिंग कार्य के दौरान चिंगारी उठने से घास में आग लग गई। फिर तेज हवा के झोकों से जंगल में फैली आग बेकाबू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इधर ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने के दौरान मवेशी भी जंगल में मौजूद थे, जिनका पता नहीं चल पा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी बीएस मेहता ने बताया कि खुर्पाताल कंपार्ट नंबर तीन में आग लग गई थी। वन विभाग और दमकल की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया है। यहां डिप्टी रेंजर आनंद आर्य, फोरेस्टर अशोक कुमार, फॉरेस्ट गार्ड अतुल भगत, फायर वॉचर आनंद सिंह, दलीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed