फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire in Gangolihat

जीआईसी खिरमांडे के पुराने भवन में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fire in Gangolihat
गंगोलीहाट के जीआईसी खिरमांडे में लगी आग बुझाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जंगल की आग राजकीय इंटर कॉलेज खिरमांडे तक पहुंच गई। इससे पुराने भवन में आग लग गई। इससे विद्यालय के दो कमरे आग की चपेट में आ गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से 20 किमी दूर जीआईसी खिरमांडे के पुराने भवन में रविवार को अचानक आग गई। इनमें कक्षा नौ और 10 की कक्षाएं संचालित होती थी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर आग पर काबू पाया। भवन के इन दो कमरों में रखा फर्नीचर बाहर निकाला। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद भवन के शेष कक्षों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। बताया गया कि जंगल की झाड़ियों से आग विद्यालय भवन तक पहुंची। ग्रामीणों ने बताया एक पुराना पेड़ गिरा था। इसका कुछ हिस्सा भवन तक पहुंचा था। जंगल में लगी आग चीड़ के पेड़ तक पहुंची और स्कूल भवन के दो कमरों को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। इन कमरों में रखा कुछ फर्नीचर भी जल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक नीलम मेहरा के नेतृत्व में कांस्टेबल राहुल रावत, नरेंद्र देउपा, आन सिंह आदि मौके पर पहुंचे। नाकोट, रिठायत, खीरमांडे, नाखूना, बज्यूड़ा गांव के लोगों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में 200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें से 117 हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा दे रहे हैं। जिन कमरों में आग लगी है, उनमें कक्षा नौ के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सोमवार को भेजी जाएगी। - सुलोचन कुमार बेरी, प्रभारी प्रधानाचार्य, जीआईसी खिरमांडे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed