{"_id":"d66734b73dbc14768861a56ba863e2d2","slug":"fire-caused-by-a-short-circuit-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बीचोंबीच स्थित एक मकान में एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
इससे पहले कि आग विकराल रूप ले पाती मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सोमवार सुबह कसेरा लाइन स्थित व्यापारी सर्वेश कुमार मित्तल के आवास की तीसरी मंजिल से सुबह 10 बजे लोगों ने धुआं निकलता देखा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग ने घर के अंदर रखे सोफे, गद्दों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम आर्या ने बताया आग शार्ट सर्किट से यह घटना हुई है।
विज्ञापन