{"_id":"67be2a3fecc79413d2055426","slug":"fire-broke-out-in-bhawali-forest-extinguished-by-fire-brigade-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-106941-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भवाली के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भवाली के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
Wed, 26 Feb 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। गर्मी बढ़ने से पहले जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है। रामगढ़ रोड से लगे जंगल में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग को घरों के पास बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग और फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी।
वन विभाग के कर्मचारियों ने आग को बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने वन विभाग के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन दरोगा सूरज बिष्ट ने बताया कि रामगढ़ रोड से लगे जंगल में अचानक आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आग को बुझाया लिया गया है। संवाद