{"_id":"6641ea8a355c1b190800018b","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-gypsy-in-ramnagar-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: चलती जिप्सी में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप; पर्यटकों ने कूदकर बचाई अपनी जान, अब जांच में राजस्व विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: चलती जिप्सी में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप; पर्यटकों ने कूदकर बचाई अपनी जान, अब जांच में राजस्व विभाग
Mon, 13 May 2024 03:55 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 13 May 2024 03:55 PM IST
सार
रामनगर के कालाढूंगी क्षेत्र में चलती जिप्सी में आग लग गई। जिसमें बैठे सभी पर्यटक तत्काल जिप्सी से बाहर आ गए। जिप्सी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। सभी पर्यटक सीताबनी से जंगल सफारी करके वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
पर्यटकों की जिप्सी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में गर्मियों के सीजन में लगातार आग लगने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। आज एक बार फिर से एक जिप्सी में आग लग गई। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। पूरा मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र के पवलगढ़-बैलपड़ाव मोटर मार्ग का है। जब सुबह 6:00 बजे चलती जिप्सी में आग लग गई। जिसमें बैठे सभी पर्यटक तत्काल जिप्सी से बाहर आ गए। जिप्सी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। सभी पर्यटक सीताबनी से जंगल सफारी करके वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Champawat: बीमार को अस्पताल पहुंचाने के लिए चार घंटे पैदल चले ग्रामीण, डोली से सड़क तक पहुंचाया; अब इलाज शुरू
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल सभी पर्यटक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पूरे मामले में एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली ने बताया जिप्सी में आग तकनीकी कमी के चलते लगी, लेकिन समय रहते हुए पर्यटक जिप्सी से बाहर निकल गए थे। जिप्सी पूरी तरह से जल गई है, पर्यटकों को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य तक भेजा गया। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है, फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा घटना के संबंध में रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन