फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire broke out in a closed house in Nainital

नैनीताल के बंद मकान में लगी आग: लपटों ने लिया विकराल रूप, घरों से बाहर निकले लोग; दमकल की टीम ने पाया काबू

Tue, 04 Feb 2025 10:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Feb 2025 10:42 AM IST
सार

नैनीताल के न्यू परारी कॉटेज के पास एक बंद मकान में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in a closed house in Nainital
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के आयारपाटा क्षेत्र में न्यू परारी कॉटेज के पास एक बंद मकान में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इस दौरान मकान के प्रथम तल में रखी बुरादे लकड़ियां आग की चपेट में आ गई, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


मंगलवार तड़के नैनीताल जिले के आयारपाटा क्षेत्र में एक बंद मकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। तब तक मकान के  प्रथम तल में रखी लकड़ियों ने आग पकड़ ली थी। जिसने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल को सूचित कर दिया। सूचना के बाद फायर टेंडर समेत मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान किसी कारोबारी का है जो दिल्ली में रहता है। बंद मकान में देर रात लगभग 12 बजे कुछ लड़कों के बोलने की आवाज आई। नशेड़ियों की अराजकता की डर से वह बाहर नहीं आये और सो गए। लेकिन सुबह लगभग तीन बजे मकान के प्रथम तक में भयानक आग लगी हुई थी। बताया कि प्रथम तल में गोदाम बनाया गया था। जिसमें लकड़ी रखी हई थी। जो आग की चपेट में आकर जल गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि अराजक तत्वों की ओर से आग लगाने की बात सामने आ रही है। घर में लकड़ी होने के चलते आग धधक गई और विकराल रूप ले लिया। लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बताया कि आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed