फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire broke out due to short circuit in electrical wires

Nainital News: शार्टसर्किट से बिजली के तारों में लगी आग

Tue, 21 Nov 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 21 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in electrical wires
सोमवार को नैनीताल के मल्लीताल स्थित बाजार में बिजली के पोल में लगी आग
नैनीताल। मल्लीताल बाजार में बिजली तार में हुए शाॅर्टसर्किट के चलते पोल पर लटके तारों में आग भड़क उठी। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मियों ने शट्डाउन लिया और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे मल्लीताल बाजार में अचानक बिजली के तारों से आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद की। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि पोल में तारों का जाल होने से शाॅर्टसर्किट हो गया था। बताया कि बिना सूचना के बिजली के पोल पर केबिल व इंटरनेट की तारें डाली गई हैं। इससे हादसों की संभावना बढ़ रही है। बताया कि संबंधित लोगों को तार हटाने के निर्देश दिए हैं। यदि उन्होंने तारों को सही नहीं कराया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं झूलते हुए तार

नैनीताल। शहर के मल्लीताल स्थित बड़ा बाजार व जयलाल साह बाजार में पुराने और लकड़़ी के भवन बने हैं जो एक दूसरे से सटे हैं। इन्हीं मकानों के सामने बिजली के पोल पर बिजली तार के अलावा केबल के तारों का जंजाल फैला है। इससे बड़ा हादसा होने का डर है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed