फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR Registered Against Youth for Deception of Marriage and Issuing Threats

Nainital News: शादी का झांसा, धमकी देने के मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 16 May 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 16 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Youth for Deception of Marriage and Issuing Threats
नैनीताल। नगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने भवाली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाने, गर्भपात कराने, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से युवक के संपर्क में थी। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का वादा कर शोषण किया। बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। आरोप लगाया गया है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने दबाव बनाकर गर्भपात कराया। युवती ने दावा किया कि अस्पताल से जुड़े दस्तावेज भी उसके पास मौजूद हैं। एफआईआर में कई अन्य युवतियों के नामों का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी अन्य लड़कियों के संपर्क में भी था और कुछ युवतियां बयान देने को तैयार हैं। आरोप लगाया कि हाल ही में आरोपी ने फोन पर उसे अभद्र भाषा में गालियां दीं और कथित वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिये धमकाने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल पुलिस ने तहरीर के आधार पर भवाली निवासी नरेश पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 (2) व 69 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में प्रस्तुत दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed