{"_id":"69b47fbd1fcd81b8e5070403","slug":"fir-registered-against-10-people-including-vlogger-jyoti-adhikari-and-her-husband-haldwani-news-c-337-1-hld1039-131009-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: व्लॉगर ज्योति अधिकारी और उसके पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: व्लॉगर ज्योति अधिकारी और उसके पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 14 Mar 2026 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित चौपाटी में हुई मारपीट के मामले में व्लॉगर ज्योति अधिकारी और उसके पति समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण में पुलिस ज्योति समेत दो महिला व्लॉगरों का शांतिभंग में चालान कर चुकी है।
व्लॉगर सुनीता भट्ट निवासी जोशी कालोनी छोटी मुखानी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को काठगोदाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें सुनीता ने कहा कि शीशमहल के पास चौपाटी में उसका स्टॉल है। 11 मार्च को महिला व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से शाम को उसके फूड स्टाॅल पर आकर मारने की धमकी दी थी। साथ ही कई लोगों से फोन कराकर उसे मारने, बदनाम करने और उनकी सात साल की बेटी को उठाने की धमकी भी दिलवाई गई।
आरोप है कि शाम को ज्योति अधिकारी, उसका पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी व 7-8 अन्य लोग उसके स्टॉल पर आ धमके और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं स्टॉल पर तोड़फोड़ कर उसे धमकाया भी गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।