फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR lodged against youth for threatening and promising marriage

Nainital: शादी का झांसा, धमकी देने के मामले में युवक के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 16 May 2026 09:56 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 16 May 2026 09:56 AM IST
सार

नैनीताल नगर क्षेत्र में एक युवती ने भवाली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण, गर्भपात कराने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
FIR lodged against youth for threatening and promising marriage
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल नगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने भवाली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाने, गर्भपात कराने, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से युवक के संपर्क में थी। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का वादा कर शोषण किया। बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। आरोप लगाया गया है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने दबाव बनाकर गर्भपात कराया।

विज्ञापन


युवती ने दावा किया कि अस्पताल से जुड़े दस्तावेज भी उसके पास मौजूद हैं। एफआईआर में कई अन्य युवतियों के नामों का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी अन्य लड़कियों के संपर्क में भी था और कुछ युवतियां बयान देने को तैयार हैं। आरोप लगाया कि हाल ही में आरोपी ने फोन पर उसे अभद्र भाषा में गालियां दीं और कथित वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिये धमकाने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर भवाली निवासी नरेश पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 (2) व 69 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में प्रस्तुत दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed