फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR lodged against firm's salesman for embezzlement

Nainital News: फर्म के सेल्समैन के खिलाफ गबन करने की प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against firm's salesman for embezzlement
हल्द्वानी। एजीएम कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार रात पुलिस ने दवा फर्म के पूर्व सेल्समैन के खिलाफ 4.65 लाख रुपये के गबन की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी मुरादाबाद के दलपतपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

शहर के ईको टाउन फेस एक निवासी मो. नाजिम, अपनी फर्म जेनले हेल्थकेयर एलएलपी फर्म के एमडी हैं। यह फर्म दवा और मेडिकल से जुड़े कार्य करती है। एसीजेएम कोर्ट में दाखिल वाद में उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 2024 को मुरादाबाद के दलपतपुर के ग्राम वीरपुर निवासी शहनवाज को सेल्समैन के पद पर तैनात किया। दवा की डिलेवरी व कैश लाने का कार्य उनके जिम्मे था। पता चला कि बिल में गड़बड़ी है।
विज्ञापन

फर्म से दवा लेने वाले प्रतिष्ठानों ने बताया कि पैसे का भुगतान हो चुका है। कुल 4.65 लाख रुपये का गबन किया गया। जब कर्मी से पैसों का हिसाब-किताब मांगा तो वह नौकरी छोड़कर चला गया। सीनियर से अभद्रता और धमकी भी दी। फरवरी 2025 में मुखानी थाने में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को शिकायती पत्र दिया तो मुखानी पुलिस ने बताया कि तहरीर हल्द्वानी कोतवाली भेज दी है। फिर कई माह तक घुमाया जाता रहा। कुछ नहीं हुआ तो एसीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया। हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता ने बताया कि आपराधिक विश्वासघात की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed