{"_id":"571fbb9d4f1c1bae3da92515","slug":"find-out-who-owns","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुटकी में पता लगाएं कौन है ‘मालिक’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुटकी में पता लगाएं कौन है ‘मालिक’
निशांत खनी /अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आप यदि सेकेंड हैंड वाहन खरीद रहे हैं तो चुटकी में वाहन की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मैसेज सेंट्रल सर्वर में भेजना होगा। मैसेज भेजते ही एक मिनट के भीतर वाहन की पूरी डिटेल आपके फोन में आ जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के लिए सर्वर सबसे अधिक मददगार साबित हो सकता है। आमतौर पर सेकेंड हैंड वाहन खरीदने में लोग कतराते हैं। वाहन दिल्ली, हरियाणा या अन्य प्रदेशों में पंजीकृत है तो ग्राहक हाथ पीछे खींच लेते हैं। ग्राहकों को वाहन को लेकर तमाम शंकाएं होती हैं।
विज्ञापन
वाहन खरीदने की स्थिति में शंका दूर करने के लिए संबंधित राज्य के संबंधित आरटीओ कार्यालय जाकर पुष्टि करते हैं। लेकिन अब सेंट्रल सर्वर वाहन संबंधी सभी तरह की शंकाओं को चुटकी बजाते ही हल कर देगा। वाहन की डिटेल जानने के लिए सर्वर में एक मैसेज भेजना होगा। मैसेज में VAHAN लिखकर कैपिटल लेटर में वाहन का नंबर लिखना होगा। मैसेज 7738299899 पर सेंड करना होगा।
विज्ञापन
मैसेज सेंड होते ही एक मिनट में वाहन की पूरी डिटेल फोन पर आ जाएगी। मैसेज में वाहन के पंजीकृत आरटीओ कार्यालय के नाम के साथ मालिक का नाम, वाहन कितनी बार बिक चुका है इसकी डिटेल, वाहन के पेट्रोल या डीजल वर्जन के साथ कैटेगरी, वाहन की वैधता और टैक्स की पूरी जानकारी मिल जाएगी।