{"_id":"5717b9a94f1c1b13538b4877","slug":"filled-water-samples-ice-cube-factory-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के सैंपल भरे, आइस क्यूब फैक्ट्री सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के सैंपल भरे, आइस क्यूब फैक्ट्री सील
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
पेयजल नमूना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलुवागांजा में शादी की एक दावत में लोगों को गंदा पानी पिलाने और मुखानी में बगैर लाइसेंस आइस क्यूब फैक्ट्री संचालन की शिकायत पर प्रशासन ने बुधवार को छापामारी की। सिटी मजिस्ट्रेट ने खाद्य विभाग की टीम के साथ बारात घर में पिलाए पानी, आपूर्ति करने वाले कंपनी के प्लांट से सैंपल लिए। आइस क्यूब बनाने वाली फैक्ट्री से भी पानी का सैंपल लेकर उसे सील कर दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के मुताबिक कमुवागांजा में मंगलवार को संगम बारात घर में शादी की दावत थी। दावत में कैटरिंग का ठेका था। लोगों की शिकायत थी कि पैक्ड जार का पानी खत्म होने के बाद कैटरिंग ठेकेदार ने आनन फानन में लोगों को टैंकर में भरा हुआ पानी पिला दिया। पानी काफी गंदा था। एक व्यक्ति ने उन्हें व्हट्सएप नंबर पर शिकायत के साथ गंदे पानी की फोटो भेजी।
सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक मुखानी स्थित कपिल कांपलेक्स के पीछे भी आइस फैक्ट्री बगैर लाइसेंस चलने की शिकायत थी। खाद्य विभाग की टीम के साथ कमलुगांजा स्थित बारात घर में छापा मारा। वहां गंदे पानी का सैंपल लिया और ठेकेदार से पूछताछ के बाद पैक्ड जार की सप्लाई करने वाले सांई वाटर प्लांट में भी छापामारी कर सैंपल लिया गया। इसके बाद टीम आइस क्यूब फैक्ट्री पहुंची। बगैर लाइसेंस चल रही फैक्ट्री सील कर पानी का सैंपल भरा गया।