फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fill vacancies in milk unions soon: Dhan Singh

दुग्ध संघों में खाली पदों को जल्द भरें : धन सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fill vacancies in milk unions soon: Dhan Singh
हल्द्वानी उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत यूओयू की दिव्य? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। दुग्ध विकास, सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दुग्ध संघ में खाली पड़े पदों की भर्ती के लिए 15 दिन में विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 30 ग्रोथ सेंटरों के काम में तेजी लाने को भी कहा है।
विज्ञापन

सोमवार को डेयरी विकास विभाग, यूसीडीएफ और दुग्ध संघ के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने दूध उपार्जन बढ़ाने, दुग्ध उत्पादकों को दूध के दाम और अधिक दिए जाने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं की मद में मिली धनराशि का उपयोग समय से कर लिया जाए। किसानों को हरा चारा मक्का आदि बोने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आंचल पशु आहार निर्माणशाला किसानों से मक्का खरीदे।
विज्ञापन

बैठक में प्रबंध निदेशक डेयरी विकास विभाग जीवन सिंह नागन्याल, लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबंधक यूसीडीएफ एके नेगी, वित्त अधिकारी कमलेश भंडारी, पशुआहार प्रबंधक अजय क्वीरा, सहायक निदेशक बीएस बिष्ट, राम प्रसाद, दुग्ध संघ प्रबंधक डॉ. एचएस कुटौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed