फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fighting between tourists and restaurant workers in Tallital

Nainital News: तल्लीताल में पर्यटक और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट

Thu, 23 Oct 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting between tourists and restaurant workers in Tallital
तल्लीताल बाजार में पर्यटक व रेस्टोरेंट संचालकों के बीच मारपीट- संवाद
नैनीताल। तल्लीताल रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान पर्यटकों व रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। पुलिस ने मारपीट में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर चार के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह तल्लीताल बाजार में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो पर्यटकों व रेस्टोरेंट संचालकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान पर्यटक व रेस्टोरेंट कर्मी लड़ते हुए सड़क तक आ पहुंचे। इस दौरान लात-घूंसे चले तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया और मारपीट करने वालों को हिरासत में ले लिया। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि मामले में रेस्टोरेंट संचालक हेमंत कुमार व कर्मी अल्मोड़ा निवासी गौरव बिष्ट, मनोरा निवासी कौशल समेत पर्यटक मोहित निवासी पानीपत हरियाणा के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed