फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fight for electricity and water in the city

शहर में बिजली-पानी के लिए मारामारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fight for electricity and water in the city
कुसुमखेड़ा चौराहे पर चोक पेयजल लाइन की मरम्मत करते जल संस्थान कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। उमसभरी गर्मी में शुक्रवार को शहरवासी बिजली, पानी के लिए तरसते रहे। घंटों की बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्गों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम ने बिना सूचना दिए ही बिजली तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया। इसके चलते लोगों में निगम कर्मियों के प्रति आक्रोश दिखा। उनका कहना था कि यदि शटडाउन लेना ही था तो उन्हें पहले सूचना दे देनी चाहिए थी, ताकि वह पेयजल और अन्य जरूरी कार्यों को पूरा कर लेते।
विज्ञापन

प्रीतमपुरी और आसपास के क्षेत्र में सुबह छह बजे बिजली सप्लाई बाधित हुई। करीब दस बजे बिजली बहाल हुई। फिर एक बजे ठप हो गई और शाम करीब छह बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि पहले अगर बिजली आपूर्ति बंद की जाती थी, तो उसका मैसेज फोन पर आता था। पर इस बार मैसेज नहीं आया। इसके चलते घरों में मोटर चलाकर पानी भरने आदि जरूरी काम प्रभावित हुए। पानी की दिक्कत होने के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) डीडी पांगती ने बताया कि टीपी नगर सब स्टेशन के देवलचौड़ फीडर से जुड़ी 11 केवी की बिजली लाइन को बदलने का काम चल रहा है, इसके चलते देवलचौड़ और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति को बंद करना पड़ रहा है। कोशिश की जा रही है कि कुछ ही एरिया में आपूर्ति को बंद कर काम चलाया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी न हो। उम्मीद है कि बिजली का तार बदलने के का काम तीन दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। बिजली के तार बदलने से आपूर्ति में और सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, अधिशासी अभियंता नगर डीएस बिष्ट ने बताया कि गौलापार क्षेत्र में आपूर्ति को बेहतर करने के लिए फीडरों पर जीओ स्विच लगाने की योजना है, इसके लगने से अगर कोई तकनीकी कार्य करने के लिए आपूर्ति को बंद करना भी पड़े तो पूरे क्षेत्र में आपूर्ति बंद नहीं पड़ेगी। केवल एक निश्चित एरिया में ही आपूर्ति को बंद किया जाएगा। बताया कि इसके लिए टेंडर संबंधी प्रक्रिया चल रही है, संबंधित प्रक्रिया को पूरी होने के बाद काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
15 हजार की आबादी पेयजल के लिए तरसी
हल्द्वानी। उमसभरी गर्मी के बीच शहरवासियों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शहर में तीन नलकूप पहले से खराब हैं और अब शुक्रवार को फ्रेंडस कॉलोनी का नलकूप भी जवाब दे गया है। इससे शहर की करीब 15 हजार की आबादी को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
शहर और आसपास के इलाकों शनिबाजार, हीरानगर और सुभाषनगर के नलकूप खराब चल रहे हैं। नर सिंह तल्ला और अंबा विहार के नलकूप हाई और लो वोल्टेज की वजह से नहीं चल रहे हैं। इधर, शुक्रवार को तल्ली हल्द्वानी के फ्रेंडस कॉलोनी का नलकूप भी खराब हो गया है। इससे फ्रेंडस कॉलोनी की गली नंबर एक से छह, मयूर विहार, सतवाल कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट बना है। पार्षद मनोज जोशी ने जलसंस्थान के ईई से शीघ्र नलकूप ठीक कराने के लिए कहा है। इधर, जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता और टैंकर प्रभारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत का काम जारी है। आज प्रभावित इलाकों में 14 टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया।
111 एचजी कुसुमखेड़ा, फुटकुआं के नलकूप हुए ठीक
111 एचजी होमगार्ड नलकूप कुसुमखेड़ा और फुटकुआं के नलकूप ठीक हो गए हैं। 111 एचजी कुसुमखेड़ा ट्यूबवेल नलकूप खंड के अधीन है। नलकूप खंड के सहायक अभियंता आरके सिंह ने बताया कि नलकूप दुरुस्त कर दिया है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि फुटकुआं नलकूप ठीक हो गया है।
कुसुमखेड़ा चौराहे पर चोक हुई पेयजल लाइन
कुसुमखेड़ा चौराहे पर 10 इंच की मुख्य पेयजल लाइन चोक हो गई। इससे कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जलसंस्थान के अवर अभियंता एमसी सती ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत कर देर शाम पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई। इधर, तिकोनिया में भी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने कई क्षेत्रों में पानी का संकट रहा। जलसंस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि देरशाम पेयजल लाइन जोड़ दी गई है। (माई सिटी रिपोर्टर)

दस दिन से खराब है मीठा आंवला का सिंचाई नलकूप
हल्द्वानी। मीठा आंवला में दस दिन से सिंचाई नलकूप खराब है। इसी नलकूप से क्षेत्रवासी पेयजल का उपयोग भी करते हैं। भाजपा नेता सुरेश तिवारी और मीठा आंवला के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने नलकूप खंड के ईई से जल्द से जल्द नलकूप दुरुस्त करने की मांग की है। भाजपा नेता तिवारी के अनुसार नलकूप खंड के जेई नितिन ने बताया कि अभी खीमपुर में नलकूप की मरम्मत का काम चल रहा है। एक हफ्ते बाद मरम्मत कराई जाएगी। इधर, नलकूप खंड के एई आरके सिंह ने बताया कि मीठा आंवला में नलकूप मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed