फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fifth tiger caught to be sent to Rajaji Park

Nainital News: राजाजी पार्क भेजने के लिए पांचवां बाघ पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:38 AM IST
विज्ञापन
Fifth tiger caught to be sent to Rajaji Park
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी पार्क भेजने के लिए पांचवें बाघ को पकड़ लिया है। बुधवार देर रात मेडिकल चेकअप के बाद बाघ को राजाजी पार्क भेज दिया।
विज्ञापन


राजाजी पार्क के मोतीचूर-धौलखंड क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए कॉर्बेट लैंडस्केप से पांच बाघ भेजने की योजना बनाई गई थी। इसी क्रम में 23 दिसंबर 2020 को कॉर्बेट के बिजरानी रेंज से एक बाघिन, छह जनवरी 2021 को झिरना रेंज से एक बाघ, 10 जून 2023 को बिजरानी से बाघिन, 28 जुलाई 2023 को कालागढ़ क्षेत्र से बाघिन को राजाजी भेजा गया था। कॉर्बेट पार्क से भेजी गई बाघिनों के शावक होने पर कुछ समय अभियान रोका गया था। मंगलवार देर रात आखिरी यानी पांचवें बाघ (5 साल) को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के सांवल्दे नॉन-टूरिज्म क्षेत्र से ट्रैंकुलाइज किया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे सैटेलाइट रेडियो कॉलर पहनाया गया। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि सैटेलाइट रेडियो कॉलर से बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और भारत सरकार के सहयोग से इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed