फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Female tourists injured in paragliding accident in Delhi

पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में दिल्ली की महिला पर्यटक घायल

Wed, 23 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/ भीमताल
ब्यूरो/ भीमताल Updated Wed, 23 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग के दौरान हवा के रुख में हुए बदलाव के चलते पैराग्लाइडिंग कर रही महिला पर्यटक का ग्लाइडर बेकाबू होकर गिर गया, जिससे उसमें सवार महिला पर्यटक घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद घायल महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

जनकपुरी (दिल्ली) निवासी अमित कुमार परिवार के साथ होली की छुट्टियों में नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में घूमने आए थे। बुधवार को परिजनों द्वारा पैराग्लाइडिंग करने की इच्छा जताने पर वह ब्लॉक के पांडेगांव में पैराग्लाइडिंग के लिए पहुंचे। बताया जाता है कि इसी दौरान दोपहर बाद करीब तीन बजे उनके साथ मौजूद गुलशन कौर ने जैसे ही पैराग्लाइडिंग शुरू की, अचानक हवा का रुख बदल गया और ग्लाइडर असंतुलित होकर गिर गया।
विज्ञापन


हादसे में उसमें सवार गुलशन कौर घायल हो गईं। आननफानन में घायल महिला सैलानी को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि परिजनों ने उसे हल्द्वानी स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएचसी के डॉक्टरों के मुताबिक घायल महिला सैलानी के बांए पैर और हाथ में फैक्चर है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में चल रही पैराग्लाइडिंग की विभिन्न साइटों में खलबली मची हुई है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed