फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Female tourist assaulted, prosecution

महिला पर्यटक के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Mon, 29 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
नोएडा से नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटक के साथ तल्लीताल स्थित अशोक होटल के कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर सात नोएडा से दलीप कुमार राय अपने परिजनों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। इस दौरान वह परिजनों के साथ तल्लीताल के भवाली रोड स्थित अशोक होटल में ठहरे थे। रविवार को चेक आउट के समय पर्यटक दलीप राय व होटल मैनेजर अनिल रौतेला के बीच हिसाब-किताब को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे विवाद बढ़ गया। मामला धक्का मुक्की के साथ ही हाथापाई तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


जिसमें दलीप की पुत्री प्रीति राय को चोट आ गई। गुस्साए पर्यटक तल्लीताल थाने पहुंचे और आरोपी होटल कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने घायल युवती का अस्पताल में मेडिकल कराया। घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल के कई व्यापारी नेता भी थाने आ धमके जिन्होंने दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए लेकिन पर्यटक मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने प्रीति राय की तहरीर के आधार पर होटल कर्मी अनिल रौतेला, रवि, हरीश सिंह व नीरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। ममाले की जांच एसआई जगदीश प्रसाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed