फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Female home guard fell on the ground while using mobile and died

Nainital News: मोबाइल चलाते हुए जमीन पर गिरीं महिला होमगार्ड, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Female home guard fell on the ground while using mobile and died
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित नारी निकेतन में तैनात महिला होमगार्ड बुधवार रात ड्यूटी के दौरान अचेत अवस्था में मिली। साथी महिला कर्मचारी ने जब उसे देखा तो इसकी सूचना होमगार्ड अधिकारियों व पुलिस को दी। महिलाकर्मी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वैलेजली लॉज नैनीताल रोड निवासी गीता पांडे (59) पत्नी विनोद पांडे अगले वर्ष मई में रिटायर होने वाली थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे होमगार्ड विभाग के कार्मिकों ने बताया कि गीता के पति व्यवसाय करते हैं। बेटा उनके साथ रहता है और बेटी का विवाह हो चुका है। रात करीब 12 बजे गीता फोन में व्यस्त थी लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर ड्यूटी दे रहे सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। हृदयगति रुकने से महिला होमगार्ड की मौत की आशंका जताई जा रही है। होमगार्ड विभाग के अधिकारियों व जवानों ने होमगार्ड गीता के निधन पर शोक जताया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे रानीबाग चित्रशिला घाट पर होमगार्ड गीता की अंत्येष्टि की गई। इस दौरान जिला कमांडेंट होमगार्ड्स जनपद नैनीताल से बीओ सोनू कुमार व ओमवीर सिंह, अवैतनिक अधिकारी धनपाल सिंह, सहायक कंपनी कमांडर विशंभर दत्त कांडपाल, भास्कर चंद्र, हरक सिंह, हेमंती देवी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed