फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Father sold the land but daughter is not giving possession in haldwani

Haldwani News: पिता ने जमीन बेची...बेटी नहीं दे रही कब्जा, DGP के आदेश पर केस दर्ज; जानिए पूरा मामला?

Tue, 30 Jul 2024 08:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jul 2024 08:36 AM IST
सार

डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में आईपीसी की धारा 341 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि जिस व्यक्ति से उन्होंने जमीन खरीदी, उनकी मौत हो चुकी है। मृतक की बहन जमीन के मामले में कोर्ट से स्टे ले आई। 

विज्ञापन
Father sold the land but daughter is not giving possession in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में डीजीपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में आईपीसी की धारा 341 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि जिस व्यक्ति से उन्होंने जमीन खरीदी, उनकी मौत हो चुकी है। मृतक की बहन जमीन के मामले में कोर्ट से स्टे ले आई। अब मृतक की बेटी उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं लेने दे रही है। कहा कि इस मामले में एसआईटी जांच गतिमान है।

ग्राम पूरनपूर नैनवाल, लामाचौड़, हल्द्वानी निवासी दिनेश चंद्र नैनवाल ने बताया कि उन्होंने इसी वर्ष ग्राम बमौरी तल्ली बंदोबस्ती में लगभग 30 बीघा जमीन सुरेश चंद्र भट्ट, विजंत कुमार, सिद्धार्थ कुमार से खरीदी। जमीन का सौदा होने के छह माह बाद विक्रेता सुरेश चंद्र भट्ट की बहन विमला शर्मा ने जमीन के मामले में कोर्ट से स्टे ले आई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Morning News: उत्तराखंड एक बार फिर शर्मसार...छात्रा से टेंपो में दुष्कर्म, ऐसे दिया घटना को अंजाम; पढ़िए खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 में सुरेश चंद्र भट्ट की मृत्यु हो गई। विक्रेता सुरेश की पुत्री नेहा भट्ट ने आरोप लगाया कि पिता ने जमीन बेची ही नहीं। दिनेश का कहना है कि सुरेश चंद्र भट्ट को दिए रुपये की एंट्री और रजिस्ट्री उनके पास है। अब नेहा भट्ट उन्हें परेशान कर रही है। नेहा ने थाने में उनके विरुद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमिश्नर को मामले से अवगत कराया है। उन्होंने डीजीपी से मामले में दखल देकर कार्रवाई की मांग की। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने नेहा भट्ट पर आईपीसी की धारा 341 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed