फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Father of deceased student threatens self-immolation, accuses officers of negligence by giving memorandum to Block Education Officer

मृतक छात्र के पिता ने दी आत्मदाह की धमकी, खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Father of deceased student threatens self-immolation, accuses officers of negligence by giving memorandum to Block Education Officer
प्रतीकात्मक फोटो।
कोटाबाग (नैनीताल)। दिवाली से एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी करने वाले वाले छात्र के पिता ने आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज में आत्मदाह की धमकी दी है। इस संबंध में उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र मनदीप नेगी ने दिवाली से एक दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। मनदीप के पिता देवेंद्र नेगी का आरोप है कि उनके बेटे की मौत का कारण एनसीसी शिक्षक हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने पटवारी चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही उन्होंने शिकायती पत्र देकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विभागीय जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वह शिक्षामंत्री से भी न्याय की गुुहार लगा चुके हैं। देवेंद्र सिंह नेगी का आरोप है कि अधिकारियों ने अब तक मामले की जांच नहीं की और विभागीय अधिकारियों ने भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

इस पर देवेंद्र सिंह नेगी ने खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में विभागीय जांच कर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वे जीआईसी में आत्मदाह कर लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप के पिता देवेंद्र नेगी की ओर से दिए गए शिकायती पत्र पर 18 दिसंबर को एनसीसी शिक्षक और सभी एनसीसी कैडेटों को विद्यालय बुलाया है। इस संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी की ओर से भी जांच के निर्देश मिले हैं। -भास्करानंद पांडेय, खंड शिक्षाधिकारी, कोटाबाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed