फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers strike at the registrar's office

Nainital News: रजिस्ट्रार दफ्तर पर किसानों का धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers strike at the registrar's office
हल्द्वानी। रेरा के नियमों के खिलाफ भड़के किसानों ने आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। सोमवार को किसान नैनीताल रोड स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और वहीं धरना दे दिया। उन्होंने जल्द महापंचायत बुलाने का भी निर्णय लिया। वे शाम चार बजे तक रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर डटे रहे।
विज्ञापन


रविवार को नगर निगम में डीडीए की ओर से बुलाई गई बैठक बेनतीजा होने पर सोमवार को विभिन्न जगहों से पहुंचे किसानों ने रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। उन्होंने तहसील में सभी दस्तावेज लेखकों से और तहसील परिसर में रजिस्ट्री कराने आए लोगों को रेरा से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। यहां हुई सभा में किसान नेता बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने मनमानी करते हुए किसानों का शोषण कर रही है। पहले प्राधिकरण लागू किया और फिर रेरा थोप दिया। जिला विकास प्राधिकरण की गलतियों की सजा किसानों को मिल रही है।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने कहा कि पहले दिन ट्रैक्टर रैली रोकने की कोशिश की गई फिर प्रशासन ने बहला फुसलाकर बुलाया, लेकिन उसमें भी किसानों को संतुष्ट नहीं कर पाए। किसान विकास का विरोधी नहीं है। प्राधिकरण के कुछ लोग किसानों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने रेरा मामले में जल्द आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। किसान अर्जुन बिष्ट ने कहा कि मेरी जमीन मेरा अधिकार है। गौलापार में 12 से 15 फीट की लिंक रोड हाइवे से लगी है। वहां कालोनियां बसी हैं। पहले प्राधिकरण को उस रोड को 30 फीट करना चाहिए। इस दौरान रामसिंह नगरकोटी, रवि मेहरा, भगवान सम्मल, विक्रम बरगली, धर्मेंद्र रैक्वाल, महिपाल रैक्वाल, जगदीश बिष्ट, प्रकाश जोशी, रविंद्र नेगी, पंकज मेलकानी, रमेश जोशी, संदीप उप्रेती, योगेश जोशी, प्रकाश बिष्ट आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed