फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers should increase their livelihood through organic farming

जैविक कृषि से किसान बढ़ाए आजीविका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their livelihood through organic farming
रानीखेत के मजखाली में किसानों को जैविक कृषि के लिए प्रशिक्षण दिया गया। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। जैविक खेती से किसानों की आय वृद्धि करने और उन्हें जैविक खेती के लिए प्रेरित करने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को राजकीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र मजखाली, रानीखेत (अल्मोड़ा) का भ्रमण कराया गया। किसानों को जैविक खेती के लाभ, इसके तौरतरीकों की जानकारी भी दी गई। किसानों को पंचगव्य, तरल खाद, जीवामृत, केंचुए की खाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

परंपरागत कृषि योजना के तहत उद्यान विभाग रामगढ़ की ओर से जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को राजकीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र मजखाली रानीखेत (अल्मोड़ा) का शैक्षणिक भ्रमण कराकर जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। जैविक संस्थान के प्रो. मनोहर अधिकारी ने किसानों को जैविक खेती से होने वाले लाभों की जानकारी दी। सरकार की ओर से परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत सभी किसानों को केंचुए की खाद (वर्मी कंपोस्ट) वेस्ट डी कंपोजर, ट्राइकोडर्मा आदि से भूमि की उर्वरा शक्ति के बढ़ने, लागत कम होने और किसी भी प्रकार का दुष्परिणाम नहीं होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि किसानों को गांवों में जहरीले रसायन खाद से मुक्त करने के लिए प्रेरित किया जा सके। सुविधा संस्था के डॉ. मनोज धौलाखंडी और ब्लॉक समन्वयक हरीश बिष्ट ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। इस दौरान त्रिलोचन, कुंदन सिंह, नंदन, विमला देवी, शांति बिष्ट आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed