फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers disappointed due to damage to crops due to rain

बारिश से फसलें खराब होने से किसान मायूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to damage to crops due to rain
बेतालघाट के सीम गांव में बारिश से खेतों में पानी जमा होने से भट्ट की फसल खराब हो गई। संवाद - फोटो : NAINITAL
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। चार दिन की मूसलाधार बारिश ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। बारिश से फसलों के खराब होने से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्हें रोजी रोटी की चिंता सता रही है। जिले के ओखलकांडा, बेतालघाट, धारी, रामगढ़ और भीमताल में बारिश से बीन, गोभी, राजमा, धान, मडुवा, उड़द, भट्ट और गहत की फसलें सड़ने लगी है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
लगातार हो रही बारिश की वजह से दालों की खेती चौपट हो गई है। पानी भरे खेतों में भट, गहत, राजमा और उड़द की फसलें सड़ने लगी हैं। इस बार अपने खाने लायक भी फसलें बचाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कृपाल सिंह बिष्ट, किसान, सीम
कोट
बारिश ने इस बार फसलें खेतों में सड़ गई हैं। फसल संभालने के दौरान हुई बारिश से खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। हम लोगों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवत सिंह बिष्ट, किसान ढौन
कोट
बारिश से खेतों में लगी 50 प्रतिशत से अधिक फसलों के खराब होने से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन को किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
लोकेश वर्मा, किसान अलचौना
कोट
बारिश से की फसलों पर असर पड़ा है। बारिश से फसलों के मंडी तक नहीं पहुंचने से हजारों रुपये का नुकसान को उठाना पड़ रहा है।
आनंदमणि भट्ट, किसान अलचौना
गौलापार में टमाटर की फसल बर्बाद
हल्द्वानी। बारिश से गौलापार में दो हजार परिवारों की आय का जरिया टमाटर की फसल खराब हो चुकी है। इसके अलावा धान, मक्का और सब्जी को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। इधर, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि बारिश से खेती को नुकसान पहुंचा है। इसके लिए कर्मचारियों की टीम बनाकर प्रभावित जगहों पर आकलन के लिए भेजी जा रही है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों से जानकारी लेकर आकलन किया जाएगा।
डीएम ने फसलों को हुएनुकसान के सर्वें के दिए आदेश
हल्द्वानी। बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए डीएम धीराज गर्ब्याल ने राजस्व, कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारियों को फसलों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने बताया कि बारिश से किसानों को भारी नुकसान की सूचना आ रही है। विभिन्न क्षेत्रों से किसानों ने व्यक्तिगत रूप से भी फसलों को नुकसान होने की सूचना दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। बीमा कंपनियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे किसानों के नुकसान का आकलन कर उन्हें क्लेम का भुगतान करें। डीएम ने बताया कि सर्वे की संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी जिसके बाद शासन स्तर से किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed