{"_id":"62d6edb3e4c8b44304684f13","slug":"farmers-crops-started-drying-up-in-the-hope-of-rain-bhimtal-news-hld469624456","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की आस में सूखने लगी किसानों की फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की आस में सूखने लगी किसानों की फसलें
विज्ञापन
बेतालघाट में बारिश नहीं होने से खेतों में सूखने लगी शिमला मिर्च के पौधे। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी(नैनीताल)। मौसम विभाग भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है लेकिन बेतालघाट विकासखंड में बारिश नहीं होने से किसानों की सब्जियां और फसलें सूखने लगी हैं। बारिश नहीं होेने से किसान मायूस हैं। बेतालघाट ब्लॉक की अधिकांश कृषि भूमि असिंचित होने से क्षेत्र की फसलें और सब्जियां बारिश पर निर्भर हैं।
किसानों के खेतों में शिमला मिर्च, बीन, फूलगोभी, टमाटर, बैगन, भट, गहत, उड़द, मडुवा समेत तमाम फसलें और सब्जियां सूख गई हैं। लंबे समय से बारिश नहीं होने से बेतालघाट के ग्राम पंचायत बारगल, जोग्याड़ी, सीम, सिल्टोना, गजार, व्यासी, दड़माड़ी और बिछने के किसान मायूस हैं और बारिश की आस लगाए हुए हैं।
कोट
शिमला मिर्च, फूल गोभी और पतली मिर्च में फूल लगे हुए हैं। बारिश नहीं होने से बारह हजार रुपये के सब्जी के पौध खराब होने से मेहनत पर पानी फिर गया है।
- नरेंद्र सिंह, किसान ढौन
कोट
- समय पर बारिश नहीं होने से शिर्मला मिर्च, पतली मिर्च और बीन की सब्जी सूखने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। अन्य फसलें भी सूखने लगी हैं।
- बचे सिंह खाती, किसान
कोट
टमाटर को समय पर पानी नहीं मिलने से छह हजार से अधिक पौधे सूख गए हैं। गांव के अधिकतर किसान खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं। सब्जियां खराब होने से नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
- गोधन सिंह बर्गली, किसान
शिमला मिर्च, टमाटर और बीन समेत सभी फसलों के नुकसान का आकलन किया जाएगा। किसानों को नुकसान होने पर मानकों के तहत मुआवजा दिलाने के प्रयास होंगे।
डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी