फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers, angered by the failure to procure their paddy, staged a protest by blocking the entrance to the agricultural produce market (mandi).

Nainital News: धान खरीद न होने पर भड़के किसान, मंडी गेट पर जाम लगाकर दिया धरना

Fri, 16 Oct 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 16 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers, angered by the failure to procure their paddy, staged a protest by blocking the entrance to the agricultural produce market (mandi).
किच्छा। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने से भड़के किसानों को गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। उन्होंने मंडी समिति के गेट पर जाम लगाकर धरना दिया। आक्रोशित किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह आठ बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर लगभग दो बजे के बाद समाप्त हुआ। शाम को प्रेसवार्ता कर मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने जानकारी दी कि शुक्रवार से कच्चे आढ़तियों की ओर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंचे और धान खरीद न होने पर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने मंडी गेट बंद कर ट्रालियां आड़ी-तिरछी लगाकर आवागमन ठप कर दिया। सिख संगठन के जिलाध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि किसान 10-15 दिनों से मंडी में बैठे हैं। उन्होंने बरसात के भय से किसानों की चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार धान खरीद के मामले में कुछ नहीं कर रही। संतोख सिंह ने चेतावनी दी कि इस तरह तो किसान आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे। सूचना मिलने पर संभागीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा मंडी पहुंचीं। उनके साथ डिप्टी आरएमओ वरुण कुमार और एसएमआई कौशल कुमार समेत कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। संतोख सिंह और जगरूप सिंह समेत अन्य किसानों ने अधिकारियों को मंडी में सड़ रहा धान दिखाया।
विज्ञापन

संभागीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा ने किसानों से वार्ता की और चावल मिल मालिकों को धरनास्थल पर बुलाया। लालपुर के चावल मिल मालिक पंकज बांगा ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उनसे धान खरीद पर ढाई फीसदी शुल्क वसूलती है जबकि मंडी उन्हें खरीद पर मात्र दो फीसदी देती है। पंकज बांगा ने किसानों के समक्ष लता मिश्रा को बताया कि यदि सरकार वसूली दो फीसदी ही करे तो चावल मिल मालिक धान खरीद को तैयार हैं। वहां पर प्रभजोत सिंह, अजविंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंसेट
विधायक बेहड़ और पालिकाध्यक्ष राजेश ने दिया समर्थन
किच्छा। धान खरीद को लेकर किसानों के चल रहे धरने पर विधायक तिलक राज बेहड़, पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, बबलू चौधरी आदि मौके पर पहुंचे और किसानों को समर्थन दिया। बेहड़ ने कहा कि किसानों की फसल खरीद में सरकार विफल रही। कहा कि सरकार को व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर लेनी चाहिए थीं। कहा कि मंडी में पिछले साल भी आंदोलन के बाद ही खरीद शुरू हो पाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान पिस रहा है लेकिन सरकार उसकी सुध नही ले रही। संवाद
-इंसेट
सितारगंज-काशीपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम
किच्छा। मंडी गेट पर किसानों के जाम के कारण सितारगंज-काशीपुर हाईवे पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंबेडकर चौक तक ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु करवाया। संवाद
----
धान की तत्काल तौल कराने की मांग, राजेश शुक्ला ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात कर मंडी परिसर में रखे किसानों के धान की तत्काल तौल कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पूर्व विधायक शुक्ला ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और फसल क्षति के अनुरूप मुआवजा देने की घोषणा के क्रम में प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फसल कटाई के बाद अपना धान मंडी परिसर में पहुंचा दिया है उसकी तौल न होने के कारण धान लगातार बारिश की चपेट में आकर खराब हो रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर मंडी में रखे किसानों के धान की तौल सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि सीएम के निर्देशानुसार बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंडी परिसर में पहुंचे किसानों के धान की तत्काल तौल कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। संवाद
बनी सहमति, आज से शुरू होगी खरीद
रुद्रपुर। मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने प्रेसवार्ता कर बताया कि राइस मिलर्स, मंडी समिति और आरएफसी के बीच आपसी सहमति बन गई है। किसानों का धान एमएसपी पर खरीदा जाएगा और खरीद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वहीं एडीएम पंकज उपाध्याय ने राइस मिलर्स से शुक्रवार से अनिवार्य रूप से धान खरीद शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। इस मौके पर महाप्रबंधक मंडी निर्मला बिष्ट, वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, आरएमओ लता मिश्रा, राइस मिलर अध्यक्ष सत्यपाल गर्ग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
फोटो-15आरडीपी35पी- रुद्रपुर में प्रेसवार्ता करते मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू व अन्य। स्रोत: स्वयं
-----
चहेतों को आवंटित किए गए हैं धान क्रय केंद्र : कापड़ी
खटीमा। विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने प्रदेश सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने और धान क्रय केंद्रों के आवंटन में नियमों को ताक पर रखने का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कापड़ी ने कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी खुशहाली के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी फसल बेचने के लिए भी परेशान हैं।

विधायक ने आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्रों के आवंटन में निर्धारित नियमों की अनदेखी कर, चहेते लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कापड़ी ने कहा कि सरकार की नीतियों ने किसान को चारों तरफ से संकट में डाल दिया है। विधायक ने धान की तौल तत्काल शुरू कराने और क्रय केंद्रों का आवंटन निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित किए जाने को कहा। उन्होंने कहा किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव में पर्याप्त धान क्रय केंद्र खोले जाएं ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed