फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farewell to mother Nanda-Sunanda

मां नंदा-सुनंदा को नम आंखों से दी विदाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Farewell to mother Nanda-Sunanda
नैनीताल। 119वें श्री मां नंदा देवी महोत्सव के तहत शुक्रवार को मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों को विधि विधान से नैनीझील में विसर्जित कर दिया गयी। मूर्ति विसर्जन के दौरान नयना देवी मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा को विदाई दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मूर्तियों के विसर्जन से पूर्व की पूजा में डॉ. पंकज साह एवं प्रवीण साह सपत्नीक शामिल हुए। पंडित आचार्य भगवती प्रसाद जोशी एवं पंडित घनश्याम प्रसाद जोशी ने पूजन कार्यक्रम कराया। मूर्ति के नैनी झील में विसर्जन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनाती था। विसर्जन से पूर्व भक्तों के दर्शन के लिए भी मूर्तियों को डोले में सजाकर रखा गया था।
विज्ञापन

अनुष्ठानों को सफल बनाने में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, किशन सिंह नेगी, कमलेश ढौडियाल, भीम सिंह कार्की, भूपेंद्र सिंह बिष्ट आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया
नैनीताल। महोत्सव में हुए भजन-कीर्तन का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें नरेश चमियाल, हेमा कांडपाल, वंदना पांडे, पारस जोशी, सोनी जंतवाल, परी साह ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी, डॉ. नारायण जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, अधिवक्ता प्रकाश पांडे, केसी सिंह बाबा के पुत्र कुंवर रुद्र नारायण सिंह और हरीश राणा ने विचार रखे। गुंजन जोशी और परी साह ने भी भजन पेश किया।
भक्तों को बांटी पानी की बोतलें
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के दौरान हर वर्ष की तरह इस बार भी शिया समुदाय के लोगों ने तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास भक्तजनों को पानी की बोतलें बांटीं। इस दौरान एहसान खान, अमजद खान, रमजानी खान, मुस्ताख खान, अब्बास खान, जीशान अली, इमरान अली, सलमान खान, कबीर जब्बा, जफर अली आदि थे।

झील में छोलिया नृत्य से सबका मनमोहा
नैनीताल। महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से आए छोलिया दल ने झील में पैडल बोट पर सवार होकर छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed