Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Family members wept after seeing the dead body of NSG Commando Narendra Bhandari

बेटे का पार्थिव शरीर देख बिलख पड़े परिजन: NSG कमांडो के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

Fri, 08 Nov 2024 11:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं
अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 08 Nov 2024 11:09 AM IST
सार

एनएसजी कमांडो नरेंद्र भंडारी का पार्थिव शरीर बिंदुखत्ता पहुंचने से पहले ही अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर ग्रामीणों का हुजूम लगा था। चित्रशिला घाट में नरेंद्र की अंत्येष्टि की गई।

 

विज्ञापन
Family members wept after seeing the dead body of NSG Commando Narendra Bhandari
एनएसजी कमांडो नरेंद्र के शव से लिपटकर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएसजी कमांडो नरेंद्र भंडारी का पार्थिव शरीर बिंदुखत्ता पहुंचने से पहले ही अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर ग्रामीणों का हुजूम लगा था। बृहस्पतिवार तड़के बेटे का शव घर पहुंचते ही मां बेसुध हो गईं। चित्रशिला घाट में नरेंद्र की अंत्येष्टि की गई।

विज्ञापन

बिंदुखत्ता निवासी नरेंद्र कुमार भंडारी (31) की मूल तैनाती भारतीय सेना में थी। फिलहाल वह प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में दिल्ली में तैनात थे। मंगलवार को दिल्ली में गोली मारकर उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। बृहस्पतिवार सुबह पार्थिव शरीर बिंदुखत्ता पहुंचा तो परिजनों के करुण कंद्रन से घर गूंज उठा। सेना के जवानों ने अंतिम रस्म पूरी कर कमांडो नरेंद्र को भारतीय झंडे से लपेटकर भारत माता की जय के नारे के साथ अंतिम यात्रा शुरू की तो हर किसी आम और खास की आंखे नम थीं। सुबह करीब 10 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी को अंतिम सलामी दी गई।

विज्ञापन


इसके बाद मुखाग्नि बड़े भाई माधो सिंह भंडारी एवं जसवंत सिंह भंडारी ने दी। वहीं, पूर्व सैनिक संगठन एवं कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों एवं अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट, कमलेश चंदोला, दीपक जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, सुंदर सिंह खनका, दलबीर सिंह कफोला, प्रकाश मिश्रा, युकां अध्यक्ष पुष्कर दानू सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन हीरा का रो-रोकर बुरा हाल
हीरा की कुछ दिन पहले भाई नरेंद्र से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। बताते हैं कि नरेंद्र ने हीरा को शादी के मौके पर तोहफा देना का वादा किया था। बृहस्पतिवार को भाई का शव देख बहन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। भाई की शवयात्रा निकलते ही बहन पीछे-पीछे दौड़ी चली गई। परिजनों ने हीरा को किसी तरह संभाला और ढाढ़ंस बंधाया। बता दें कि 19 नवंबर को नरेंद्र की शादी होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed