फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fake mail sent in the name of Central Ministry's office for touring Corbett

Nainital News: केंद्रीय मंत्रालय के ऑफिस के नाम पर कॉर्बेट में घूमने के लिए भेजी फर्जी मेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Fake mail sent in the name of Central Ministry's office for touring Corbett
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला की बुकिंग कराने के लिए कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्रालय के ऑफिस के नाम से पार्क को मेल भेजी। मामला संदिग्ध लगने पर जांच पड़ताल की गई। जांच के बाद मामला फर्जी पाया गया। इसके बाद पार्क प्रशासन ने जांच होने तक छह लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. साकेत बडोला ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ईमेल पर दो दिन पहले केंद्रीय मंत्रालय के ऑफिस के नाम उल्लेखित ई मेल से संदेश प्राप्त हुआ था। इसमें उनके द्वारा काॅर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन से ढिकाला में कक्ष आरक्षण के लिए बुकिंग के लिए लिखा गया था। उक्त ई मेल संदेश का वेरिफिकेशन कराया गया। प्रथमदृष्टया यह ई-मेल संदिग्ध एवं फर्जी प्रतीत हुआ और संबंधित मंत्रालय के ऑफिस में संपर्क किया गया। वहां से ई-मेल पर संदेश न भेजने की पुष्टि की गई। मामला धोखाधड़ी का होने पर पार्क वार्डन अमित कुमार ग्वासीकोटी को जांच सौंपी गई। जांच में जिनके नाम पर बुकिंग करनी थी, उसमें दिल्ली निवासी वेद प्रकाश से संपर्क किया गया। वेद प्रकाश की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। दोबारा संपर्क करने पर ई-मेल में प्रदर्शित मोबाइल नंबर बंद पाया गया। प्रकरण की अग्रिम जांच की जा रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक वेद प्रकाश समेत छह व्यक्तियों को कार्बेट टाइगर रिजर्व के सभी जोनों में प्रवेश को ब्लैकलिस्ट कर प्रतिबंधित किया है। जांच पूर्ण होने पर दोषियों पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी पर्यटकों एवं पर्यटन एजेंसियों से अनुरोध है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों और काॅर्बेट टाइगर रिजर्व की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. साकेत बडोला, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed