{"_id":"52c27839aa649691573112bd987cf742","slug":"faced-with-the-prospect-of-dengue-in-lalkuan-vigilant-from-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं में डेंगू की संभावना के मद्देनजर अभी से रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं में डेंगू की संभावना के मद्देनजर अभी से रहें सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Thu, 13 Aug 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत ने लालकुआं क्षेत्र के 25 एकड़ में हर साल होने वाले डायरिया और डेंगू रोग फैलने के मद्देनजर अभी से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने ईओ लालकुआं की मौजूदगी में कहा कि लालकुआं के 25 एकड़ क्षेत्र में हर साल डेंगू के मामले सामने आते हैं। वहां सेंचुरी से आने वाले प्रदूषित कचरे के निस्तारण के लिए सेंचुरी प्रबंधन से बात करने को कहा है।
विज्ञापन
अपने वैयक्तिक अधिकारी कवींद्र पांडे को निर्देश दिए कि वह आज ही एसडीएम हल्द्वानी, ईओ लालकुआं और सीएमओ को इस संबंध में पत्र भेजें कि लालकुआं के 25 एकड़ क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर अभी से सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन