फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Extinct water sources are being revived in Nainital

Nainital News: नैनीताल में विलुप्त हो चुके जलस्रोत हो रहे पुनर्जीवित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Extinct water sources are being revived in Nainital
नैनीताल। केंद्र सरकार की ओर से प्राकृतिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए दिए निर्देश के क्रम में नैनीताल में भी नगर पालिका एवं जल संस्थान की ओर से जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। पहले चरण में 11 जलस्रोत ठीक किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में अवशेष को ठीक किया जाना है। केंद्र सरकार की ओर से जल संरक्षण की पहल करने के साथ इस मद में पालिकाओं को धनराशि भी जारी की गई है।
विज्ञापन

नैनीताल पालिका के पास इस मद में 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि मौजूद थी। पालिका ने 70 लाख रुपये की धनराशि जल संस्थान को अवमुक्त कर दी है। जल संस्थान की ओर से प्रथम चरण में सिपाहीधारा तल्लीताल, चूना धारा मल्लीताल, पर्दाधारा, गौमुख धारा कृष्णापुर, तुड़तुड़ियाधारा, स्प्रिंग फील्ड, विश्राम घाट पाइंस, गुफा महादेव मंदिर, नारायण नगर, स्टोनले, राजपुरा जलस्रोत को ठीक किया जा रहा है। इनमें 50 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। दूसरे चरण में पालिका की ओर से शेष जलस्रोत चिह्नित किए जाएंगे और जल संस्थान उन्हें भी पुनर्जीवित करेगा।
विज्ञापन

शिप्रा नदी को संरक्षित करने के लिए जल संरक्षण के कार्य होंगे
भीमताल। भीमताल, सलड़ी, नैनीताल, गौलापार क्षेत्र में गिरते जलस्तर को देखते हुए जलस्रोतों को दोबारा पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके लिए जिला योजना और अन्य मदों से निर्माण कार्य किए जाएंगे। चेकडैम का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। भवाली में शिप्रा नदी को संरक्षित करने के लिए जल संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए विभागों की मदद से काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed