{"_id":"57210c664f1c1b6907a924a1","slug":"extended-taste-of-the-amma-kitchen","type":"story","status":"publish","title_hn":"छांछ और रायता ने बढ़ाया अम्मा रसोई का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छांछ और रायता ने बढ़ाया अम्मा रसोई का स्वाद
ब्यूराे/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सरस मार्केट स्थित इंदिरा अम्मा भोजनालय में अब ग्राहकों को झिंगूरे की खीर के बाद छांछ और रायता भी उपलब्ध काराया जा रहा है। छांछ की कीमत दस रुपये प्रति ग्लास और रायते की कीमत पांच रुपये कटोरा रखी गई है।लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की मंशा से खोले गये इंदिरा अम्मा भोजनालय में गर्मी शुरू होते ही ग्राहकों को खाने के साथ ठंडी छांछ और जायकेदार रायता भी मिलने लगा है।
विज्ञापन
बुधवार से कैंटीन में इसकी शुरुआत की जा चुकी है। कैंटीन पर्यवेक्षक उमाकांत पंत के अनुसार कैंटीन में ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए खाद्य पदार्थों में बढ़ोत्तरी की गई है। जिला उद्योग केंद्र द्वारा वित्त पोषित संस्था से छांछ और रायता उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को पांच लीटर छांछ और रायता ग्राहकों को परोसा गया। डिमांड बढ़ने पर इसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन