फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Explored the possibilities of parking, vending zones and pocket parking

Nainital News: पार्किंग, वेंडिंग जोन व पाकेट पार्किंग की संभावनाएं तलाशीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Explored the possibilities of parking, vending zones and pocket parking
हल्द्वानी। शहर निवासी हितेश पांडे ने शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण, अवैध रूप से लगने वाले फड़ ठेलों के चलते लोगों को होने वाली दिक्कतों पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। पिछले दिनों हुई सुनवाई में कोर्ट ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट में जवाब दाखिल करने से पहले मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम राहुल शाह व एएसपी मनोज कत्याल ने संयुक्त रूप से बैठक कर कोर्ट के आदेश का अध्ययन किया और उसमें दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप योजना तैयार की। इसके बाद अधिकारियों ने नरीमन तिराहे से मंगल पड़ाव तक का दौरा कर पार्किंग, पाॅकेट पार्किंग और वेंडिंग जोन की संभावनाएं तलाशीं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि उक्त कार्यों के लिए कुछ स्थान देखे गए हैं। जल्द ही इन जगहों का परीक्षण कराकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed