{"_id":"69138db3d4ad7734b9053e0d","slug":"experts-from-various-medical-systems-will-come-together-on-one-platform-haldwani-news-c-8-1-hld1029-669445-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एक मंच पर आएंगे चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एक मंच पर आएंगे चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञ
विज्ञापन
हल्द्वानी। पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट हल्द्वानी की ओर से डब्ल्यूएचओ कॉलेबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर, जेपीएनएटीसी व एम्स नई दिल्ली के सहयोग से 13 से 15 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पीजीआई कॉन-2025 का आयोजन भुजियाघाट में होगा। काया आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल भुजियाघाट में होने वाले इस सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अशोक पाल ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश भर से 800 से अधिक प्रतिभागी और 100 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे जो मेडिकल, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े हुए हैं। डाॅ. पाल ने बताया कि देश में पहली बार सभी पद्धतियों के विशेषज्ञ एक मंच पर एक साथ आएंगे ताकि यह चर्चा की जा सके कि कैसे सभी प्रणालियां मिलकर स्वास्थ्य संवर्धन, रोग की रोकथाम और बेहतर प्रबंधन में योगदान दे सकती हैं। बताया कि पीजीआई कॉन 2025 का मुख्य फोकस ट्रांसडिसिप्लिनरी ट्रांसलेटरी रिसर्च पर रहेगा। सम्मेलन में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, लीवर बाइलरी रोग, गठिया, मधुमेह और श्वसन संबंधी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में निदेशक डॉ. अजय पाल, डॉ. तेज सिन्हा, डॉ. विनय कुमार खुल्लर, रूपा रावत सिंघवी आदि थे।