{"_id":"69fcec02bdccc507f301a00a","slug":"expedite-the-restoration-of-the-kalaagar-pumping-scheme-nainital-news-c-418-1-shld1006-6445-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जल्द सुचारु कराएं कालाआगर पंपिंग योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जल्द सुचारु कराएं कालाआगर पंपिंग योजना
Fri, 08 May 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 08 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
पतलोट(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में पेयजल समस्या हल करने के लिए लगभग 22 करोड़ की लागत से कालाआगर पंपिंग योजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पंपिंग योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पंपिंग योजना के सुचारु होने से 22 गांवों के 75 तोकों को पेयजल योजना का लाभ मिलेगा। खनस्यूं के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने बताया कि कालाआगर पंपिंग योजना का निर्माण 90 प्रतिशत होने के बाद भी अब तक योजना सुचारु नहीं हो पाई है। गोस्वामी ने कहा कि इसके चलते ओखलकांडा के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से पंपिंग योजना सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन