फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Expectation vaccine: Kovid will be vaccinated from today

उम्मीद का टीका : कोविड के खात्मे को आज से होगा टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
Expectation vaccine: Kovid will be vaccinated from today
हल्द्वानी। इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं कोविड के खात्मे के लिए शनिवार से टीकाकरण अभियान का आगाज होगा। शनिवार को महिला अस्पताल हल्द्वानी, बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तीन सौ लोगों को टीका लगेगा। तीन सौ लोगों की लिस्ट पोर्टल से निकलेगी।
विज्ञापन

कोविशील्ड टीके की 12010 डोज बृहस्पतिवार को सीएमओ कैंप कार्यालय के जिला टीका केंद्र में पहुंच गई थीं। शुक्रवार को बीडी पांडे चिकित्सालय के लिए 43 वॉयल यानि 430 डोज दोपहर पौने दो बजे पुलिस सुरक्षा में भेजी गई। टीकाकरण के लिए चयनित सभी स्वास्थ्य कर्मियों के पास एसएमएस से सूचना आएगी। शनिवार को टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। महिला अस्पताल हल्द्वानी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीका सुबह नौ बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि टीकाकरण के बनाई गई टीम में छह सदस्य होंगे। प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर सौ आशाएं और एएनएम को भी लगाया गया है। तीन स्थानों पर तीन सौ एएनएम और आशाएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 5380 को लगेगा टीका
हल्द्वानी। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। नैनीताल जिले में कुल 9873 को टीके लगने हैं, मगर टीके की पर्याप्त डोज न आने के कारण शुरूआती दौर में 5380 स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीका लगेगा।
पांच दिन के बजाय अभियान 12 दिन में होगा पूरा
हल्द्वानी। 9873 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका पांच दिनों के भीतर लगना था मगर डोज कम आने के कारण टीका 5380 को लग रहा है। डोज आने के साथ ही धीरे-धीरे अन्य लोगों को भी टीका लगता जाएगा। टीकाकरण पांच दिन के बजाए 12 दिनों तक चलेगा। 16 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक टीका लगेगा। बीच में पड़ने वाले अवकाश दिवस में टीकाकरण नहीं होगा।
टीकाकरण के लिए 35 केंद्र, मगर 22 केंद्रों पर ही होगा
हल्द्वानी। टीकाकरण के लिए जिले में 35 केंद्र बने हैं। 16 जनवरी (आज) से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। शुरूआती दौर में टीकाकरण महज 22 केंद्रों पर होगा। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि अभी 22 कोल्ड चेन बनाई गई है। शुरूआती दौर में 22 स्थानों पर ही टीकाकरण होगा।
टीका भेजने के रूट चार्ट को दिया अंतिम रूप
हल्द्वानी। टीकाकरण की तैयारियों में शुक्रवार को सीएमओ कैंप कार्यालय में खासी हलचल रही। एडीएम प्रशासन केएस टोलिया, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने टीका भेजने को लेकर रूट चार्ट को अंतिम रूप दिया। साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर सैनिटाइजर, मास्क, सीरिंज, रजिस्टर से लेकर अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई गईं।

शुक्रवार को ठप हो गया पोर्टल
हल्द्वानी। शुक्रवार की देर शाम पोर्टल ठप हो गया। इससे सीएमओ कैंप कार्यालय में सभी के हाथ पैर फूल गए। देर शाम तक पोर्टल नहीं चल पाया था। पोर्टल से ही जिनको टीका लगना है उनकी सूची निकाली जाएगी। साथ ही पोर्टल और कोविन एप पर ही शनिवार को टीकाकरण के दौरान सारा विवरण भरा जाएगा। पोर्टल को लेकर अधिकारी देहरादून से लगातार संपर्क साध रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed