{"_id":"58ebdcdc4f1c1b874acf5def","slug":"exhibition-organized-by-people-of-several-provinces-including-uttarakhand-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में उत्तराखंड समेत कई प्रांतों के लोगों ने लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में उत्तराखंड समेत कई प्रांतों के लोगों ने लगाई प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूराे नैनीताल
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
हस्त शिल्प प्रदर्शनी में स्टाल पर सामान खरीदती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से मल्लीताल फ्लैट्स में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी में उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न प्रांतों के हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं। सोमवार को प्रदर्शनी में लोगों ने जमकर खरीददारी की।
आयोजक जन जागृति सेवा समिति की सचिव सीमा सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में उड़ीसा, जयपुर, लखनऊ, बनारस, काशीपुर, रुड़की, हरिद्वार, अल्मोड़ा, आगरा, बरेली आदि प्रांतो से आए हस्तशिल्प कारीगरों ने स्टाल लगाए हुए हैं। प्रदर्शनी में कपड़ा, घरेलू साज-सज्जा के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। उड़ीसा से आए हस्तशिल्प पेंटिंग प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
सीमा ने बताया कि ग्राहकों की मांग पर प्रदर्शनी को कुछ समय और आगे बढ़ा दिया गया है। प्रदर्शनी में सद्भावना समिति की अध्यक्ष भारती भट्ट ने जूट के बैग व पर्स आदि उत्पाद लगाए हुए हैं। इसके अलावा मां नंदा-सुनंदा मां इंटरप्राइजेज की अध्यक्ष लीला साह ने विभिन्न प्रकार की बड़ियों व स्वेटरों के उत्पाद लगाए हैं। नैनी महिला जागृति संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला ने कुमाऊंनी ऐपण व माता की चौकी समेत कई डिजाइनों के ऐपण की प्रदर्शनी लगाई हुई है।