Haldwani: 50 हजार की घूस लेते लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई
लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिशासी अभियंता ठेकेदार को पैसे के भुगतान करने के बाद इनाम के तौर पर उससे घूस मांग रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिशासी अभियंता ठेकेदार को पैसे के भुगतान करने के बाद इनाम के तौर पर उससे घूस मांग रहा था। घूस लेने के लिए अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को नयागांव के रेस्टोरेंट में बुलाया था। विजिलेंस की टीम देर रात तक अधिशासी अभियंता के हल्द्वानी और देहरादून स्थिति आवास की तलाशी ले रही है। समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचकर शिकायत कि थी कि लघु सिचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र श्री हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी उनसे घूस मांग रहा है।
ये पढ़ें- Nainital: दुष्कर्म और हत्या के दोषी की सजा-ए-मौत को हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदला, जानें वजह
जांच करने में शिकायत सही पाई गई। सीओ मनराल ने बताया कि निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। कहा कि ईई को 50 हजार रुपये लेते हुए सिक्स सीजन रिजॉट, नया गांव कालाढूंगी के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उधर निदेशक सतर्कता डा. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुषकार देने की घोषणा की है।