फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Everyone said together - Happy Birthday Nainital

ऐसे गुरु को बल बल जाइये...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Everyone said together - Happy Birthday Nainital
हल्द्वानी। गुरु नानक देव के 552 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छठी और आखिरी प्रभातफेरी निकली। शबदी जत्थों के रूप में संगत ने गुरुजस गायन किया। संगत ने ऐसे गुरु को बल बल जाइये साचे साहिबा क्या नाहीं घर तेरै दर्शन देख जीवां गुर तेरा आदि शबद का गायन किया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू हुई और मीरा मार्ग, बरेली रोड, धरम पूरा, पटेल चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामलीला मैदान हल्द्वानी पर समाप्त हुई। प्रभातफेरी पर जगह जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य सेवादार रंजीत सिंह ने आभार जताया। जनरल सेकेट्री जगजीत सिंह ने गुरु साहिब के जीवन के बारे में संगत को जानकारी दी। मुख्य ग्रंथी अमरीक सिंह ने अरदास कर प्रभातफेरी का समापन किया। प्रभातफेरी में रंजीत सिंह आनंद, अमरजीत सिंह सेठी, अमरीक सिंह आनंद, रविंदरपाल सिंह राजू, तजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह आनंद, जसवंत सिंह सलूजा, रविंदरपाल सिंह शंटी, अमनपाल सिंह लवी, जगमोहन सिंह राजू, जसपाल सिंह मालदार, अमरजीत सिंह साहनी, शाम को गुरद्वारा साहिब के अंदर दीवान सजे और हजूरी रागी केशगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब से रागी शमनदीप सिंह और देहरादून से प्रचारक बलविंदर सिंह ने गुरबाणी और कथा से समूह संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed