Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Evening filled with melodies, day filled with competitions

Nainital News: सुरों से सजी शाम, दिन स्पर्धाओं के नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Evening filled with melodies, day filled with competitions
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में उत्तरायणी महोत्सव की धूम जारी है। शुक्रवार को दोपहर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई जबकि शाम में लोकगायक महिपाल मेहता और रुचि आर्या के गीतों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जाधारी नवीन वर्मा, जगमोहन रौतेला, जेएस बिष्ट, नीमा भट्ट और सेवानिवृत्त कर्नल आलोक पांडे ने किया। लोकगायक महिपाल मेहता ने उत्तरायणी को म्याल लागीरो... हाय तेरो मिजाता गीत गाकर पहाड़ी संस्कृति की छटा बिखेरी। लोकगायिका रुचि आर्या ने माया को होटल..., कान में डबल झुमका... गीत प्रस्तुत किए। वहां संरक्षक हुकम सिंह कुंवर, अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, पार्षद शैलेंद्र दानू आदि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




लोकगीत में दिव्यांशी गुसांई ने मचाई धूम
हीरानगर में आयोजित महोत्सव में शुक्रवार दोपहर में दुल्हैणी स्पर्धा का आयोजन हुआ। जूनियर वर्ग में हिमानी सम्मल, दिव्यांशी पांडे व वैष्णी बोरा और सीनियर वर्ग में चंद्रा परगांई, अस्मिता व कुसुम सम्मल क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। लोक गीत प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दिव्यांशी गुसांई पहले, हिमाद्री मिश्रा दूसरे और तेजस्विनी साह तीसरे स्थान पर हरीं। कार्तिक भट्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। लोकनृत्य में स्कालर्स एकेडमी होम, एपीएस लामाचौड़ और देवभूमि एकेडमी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed