फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Even after five days, the tiger has not been spotted in the camera traps.

Nainital News: पांच दिन बाद भी कैमरा ट्रैप में नहीं दिखा बाघ

Sat, 24 Jan 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 24 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Even after five days, the tiger has not been spotted in the camera traps.
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में बीते दिनों अज्ञात व्यक्ति की मौत के बाद से अब तक वन विभाग को घटनास्थल के पास बाघ की मूवमेंट नहीं मिली है। विभाग ने यहां 16 कैमरा ट्रैप लगाए हैं लेकिन एक भी कैमरे में बाघ की कोई तस्वीर कैद नहीं हुई है। अब विभाग ने बाघ की मूवमेंट का पता लगाने के लिए टेड़ा क्षेत्र में भी कैमरा लगाने का योजना बनाई है।
विज्ञापन

18 जनवरी को हल्द्वानी बाईपास पुल के समीप कोसी रेंज की बेलगढ़ बीट में बाघ ने एक अज्ञात व्यक्ति को निवाला बना लिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के आसपास बाघ का मूवमेंट पता लगाने के लिए 16 कैमरा ट्रैप लगाए थे लेकिन अब तक कैमरा ट्रैप में बाघ की कोई तस्वीर कैद नहीं हुई है।
विज्ञापन

एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि बाघ की मूवमेंट घटनास्थल से सटे टेड़ा क्षेत्र में भी होने की संभावना है। ऐसे में हल्द्वानी रोड की ओर कोसी बैराज के आसपास लगाने ठेलों को हटाया गया है। यहां कैमरा ट्रैप भी लगाने की योजना बनाई जा रही है। बाघ की मूवमेंट मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धड़ का पता नहीं सिर का हुआ पोस्टमार्टम

हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में बाघ के हमले में मृत युवक का धड़ अब तक नहीं मिला है। वन विभाग की टीम को उसका सिर मिला था जिसे 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया। शुक्रवार को धड़ के बिना केवल सिर का पोस्टमार्टम किया गया। सिर के कुछ भाग के अलावा रेटीना व दांतों को बाद में पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। संवाद



खेत में मिला तेंदुए का शव
कालाढूंगी। बैलपड़ाव रेंज के अंतर्गत पत्तापानी गांव में गन्ने के खेत में एक तेंदुए शव मिला है। शुक्रवार को सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। रेंजर विजेंद्र अधिकारी ने बताया कि मामला आपसी संघर्ष का प्रतीत हो रहा है। मृत नर तेंदुए का पोस्टमार्टम कराकर शव को नष्ट कर दिया है। विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed