फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eternal Light Shopping Festival

अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल

Mon, 28 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 28 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eternal Light Shopping Festival

 अमर उजाला, एमडीडीए, सिडकुल हल्द्वानी और कोयल ग्रीन स्मार्ट पॉवर के सहयोग से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में चल रहे दस दिवसीय अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के आठवें दिन फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में गणपति इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने सहयोग किया। फैशन शो में दर्जनों बच्चों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


जिसमें सीनियर वर्ग में गुरुकुल इंटरनेशनल की वामा शर्मा जूनियर वर्ग में मृगाक्षी सोनी प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में कनिष्क सोनी, जूनियर वर्ग में उमा मेलकानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के निर्णायक गिफ्ट से विवेक वशिष्ठ, हिमांशु जोशी, कविता नेगी, शिवाली अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि एमआईईटी कालेज हल्द्वानी के एमडी डा. बीएस बिष्ट और सुभाष गुप्ता, रॉयल कंप्यूटर्स के नदीम खान, मार्निंग वाकर क्लब के अध्यक्ष हरीश पांडेय, शांति जीना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर दोपहर दो बजे से बेस्ट ड्रामेबाज और 3.30 बजे से रंगारंग नए और पुराने गीतों का गीत संगीत से भरपूर कार्यक्रम सुरमई शाम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के इलेक्ट्रानिक मीडिया पार्टनर हल्द्वानी डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हैं। अधिक जानकारी के लिए मो. 8392953555,8392920820 संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के तत्वावधान में हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में चल रहे शापिंग फेस्टिवल में आठवें दिन रविवार को खरीदारों की रिकार्ड भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपने मनपसंद की चीजों की जमकर खरीदारी की। अवकाश का दिन होने की वजह से पूरे शहर के लोगों का हुजूम मेला परिसर में उमड़ा। बच्चों ने ऊंट, झूले, मिक्की माउस का मजा लिया।


राजस्थानी व्यंजनों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। भीड़ को देखकर मेले में आए कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। मेले को दो दिन शेष रह गए हैं। यहां आए कारोबारियों ने इन दो दिनों में खरीदारी में कुछ चीजों में विशेष छूट देने का ऐलान किया है।
कार्यक्रम की अग्रिम सारणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed