फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Environmentalists protest, evening shift work halted

Nainital News: पर्यावरण मित्रों का प्रदर्शन, शाम की पाली में काम ठप

Sat, 31 Jan 2026 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Environmentalists protest, evening shift work halted
हल्द्वानी। नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त किए जाने की मांग पर पर्यावरण मित्रों ने प्रदर्शन किया। पर्यावरण मित्र शुक्रवार की शाम निगम परिसर में एकत्र हुए और सभा की। इस दौरान उन्होंने कूड़ा वाहनों को ठेका प्रथा से चलाने का विरोध किया। पिछले दिनों इस मामले को लेकर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले पर्यावरण मित्रों ने निगम में धरना दिया था। इसे देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दिया था। बाद में निगम प्रशासन से हुई वार्ता विफल रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। इसके चलते निगम के वार्डाें में शाम की पाली में सफाई कार्य प्रभावित रहा। प्रदर्शन करने वालों में रामअवतार राजौर, राहत मसीह, सुरेश लाला, विनय पाल, जगपाल, राजेंद्र, बबीता, सुनीता, गीता, अंजलि आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed